फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: सवारी बनकर बैठे बदमाशों ने टैक्सी लूटी, चालक को उतारकर गाड़ी लेकर फरार, रिपोर्ट दर्ज

Thu, 01 Jan 2026 12:04 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

चार अज्ञात व्यक्तियों ने हाथरस जाने की बात कहकर टैक्सी रोकी। 100 रुपये में सवारी तय होने पर चालक ने चारों को टैक्सी में बैठा लिया। टैक्सी बरोस टोल पार करने के बाद चक्रेसरी कोल्ड स्टोरेज के सामने पहुंची, तभी एक सवारी ने उल्टी आने की बात कहकर गाड़ी रुकवा ली।
विज्ञापन
पुलिस जांच में जुटी - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना सादाबाद क्षेत्र में 30 दिसंबर देर शाम चार बदमाश सवारी बनकर टैक्सी में बैठे और चालक को बहाने से उतारकर उसकी टैक्सी छीनकर भाग गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

त्रिलोकपुर रामघाट बुलंदशहर निवासी सत्यप्रकाश पुत्र हिम्मत सिंह ने बताया कि वह अपनी टैक्सी से अतरौली कस्बे से बुकिंग छोड़कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान टेड़ी बगिया, आगरा के पास चार अज्ञात व्यक्तियों ने हाथरस जाने की बात कहकर टैक्सी रोकी। 100 रुपये में सवारी तय होने पर चालक ने चारों को टैक्सी में बैठा लिया।

टैक्सी बरोस टोल पार करने के बाद चक्रेसरी कोल्ड स्टोरेज के सामने पहुंची, तभी एक सवारी ने उल्टी आने की बात कहकर गाड़ी रुकवा ली। जैसे ही चालक नीचे उतरा, चारों बदमाशों ने मिलकर उसे बाहर कर दिया और चाबी छीनकर गाड़ी लेकर सादाबाद की ओर भाग गए। 
विज्ञापन

 घटना के बाद पीड़ित ने अपने मोबाइल फोन से पुलिस को सूचना दी और थाना सादाबाद पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाल योगेश कुमार ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी की फुटेज को खंगाल रही है।पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

त्रिलोकपुर रामघाट बुलंदशहर निवासी सत्यप्रकाश पुत्र हिम्मत सिंह ने बताया कि वह अपनी टैक्सी से अतरौली कस्बे से बुकिंग छोड़कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान टेड़ी बगिया, आगरा के पास चार अज्ञात व्यक्तियों ने हाथरस जाने की बात कहकर टैक्सी रोकी। 100 रुपये में सवारी तय होने पर चालक ने चारों को टैक्सी में बैठा लिया।

टैक्सी बरोस टोल पार करने के बाद चक्रेसरी कोल्ड स्टोरेज के सामने पहुंची, तभी एक सवारी ने उल्टी आने की बात कहकर गाड़ी रुकवा ली। जैसे ही चालक नीचे उतरा, चारों बदमाशों ने मिलकर उसे बाहर कर दिया और चाबी छीनकर गाड़ी लेकर सादाबाद की ओर भाग गए। 

 घटना के बाद पीड़ित ने अपने मोबाइल फोन से पुलिस को सूचना दी और थाना सादाबाद पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाल योगेश कुमार ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी की फुटेज को खंगाल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें