फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: मीरपुर सहकारी समिति का ताला खुला, खाद मिलना शुरू

Wed, 24 Jun 2026 02:31 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
मीरपुर सहकारी समिति पर किसानों की भीड़। - फोटो : samvad
विज्ञापन
सादाबाद क्षेत्र के मीरपुर गांव स्थित ग्रामीण सहकारी समिति पर मंगलवार दोपहर से यूरिया और डीएपी का वितरण शुरू हो गया है। हाल ही में इस समिति की बदहाली और तालाबंदी को लेकर खबर प्रकाशित हुई थी। इस खबर के छपते ही विभाग और समिति के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन



वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर समिति का ताला खुलवाया गया। इसके बाद किसानों को खाद बांटने की प्रक्रिया तुरंत शुरू की गई। इससे क्षेत्र के किसानों ने बड़ी राहत की सांस ली है। किसान विनोद कुमार ने बताया कि खाद की अति आवश्यकता होने के बावजूद समिति पर कई दिनों से ताला लटका था।

उन्होंने कहा कि ''''अमर उजाला'''' में समस्या उठने के बाद प्रशासन जागा और खाद मिलना शुरू हुआ। किसान पप्पू सिंह ने समिति प्रबंधन पर मनमानी का आरोप लगाया। उन्होंने खाद की कालाबाजारी और कर्मचारियों की कमी का बहाना बनाकर किसानों को टरकाने की शिकायत की।
विज्ञापन

समिति के सचिव बृजमोहन गौतम ने बताया कि खाद की कोई कमी नहीं है। गोदाम में पर्याप्त मात्रा में यूरिया और डीएपी का स्टॉक उपलब्ध है। वितरण पूरी तरह पारदर्शी और नियमानुसार किया जाएगा। किसी भी किसान को परेशान होने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें