मिलेट्स रेसिपी यानि श्री अन्न प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के रसोइयों, छात्र9छात्राओं, स्वयं सहायता समूहों व रेस्टोंरेंट-कैटर्स ने प्रतिभाग किया। जिन्होंने मिलेट्स से संबंधित विभिन्न रेसिपी तैयार की। तैयार की गई रेसिपी का डीएम अर्चना वर्मा ने भ्रमण कर अवलोकन किया तथा विभिन्न व्यंजनों को चखा।
हाथरस में बागला कालेज के मैदान में कृषि व खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम योजनान्तर्गत मिलेट्स रेसिपी (श्री अन्न) प्रतियोगिता एवं उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मौटे अनाज के जरिए स्वादिष्ट व्यंजन बनाए जाने की प्रतियोगिता कराई गई। वहीं जागरुकता के लिए मैजिक शो का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन
मिलेट्स रेसिपी यानि श्री अन्न प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के रसोइयों, छात्र छात्राओं, स्वयं सहायता समूहों व रेस्टोंरेंट कैटर्स ने प्रतिभाग किया। जिन्होंने मिलेट्स से संबंधित विभिन्न रेसिपी तैयार की। तैयार की गई रेसिपी का डीएम अर्चना वर्मा ने भ्रमण कर अवलोकन किया तथा विभिन्न व्यंजनों को चखा। प्रतियोगिता में रसोइया- चन्द्रवती संविलियन विद्यालय गंगचौली ने प्रथम, मिथलेश संविलियन विद्यालय दतौरा ने द्वितीय तथा कान्ता संविलियन विद्यालय कुंमरपुर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
इसी प्रकार कुमारी राखी कुमारी ने प्रथम व कुमारी दिव्या गौतम रामचन्द्र गल्र्स इंटर कॉलेज हाथरस ने द्वितीय, कनिष्का चौधरी इंटरमीडिएट कॉलेज कुरसण्डा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। तडक़ा रेस्टोरेंट ने प्रथम, रामराव कैटर्स ने द्वितीय तथा रामोजी रिसोर्ट हाथरस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्वयं सहायता समूह रोज एसएचजेव ने प्रथम, अंजली सिंह जनता इंटर कॉलेज सिकतरा ने द्वितीय तथा अनीता भारती रामचन्द्र गल्र्स इंटर कॉलेज हाथरस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता मे प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को डीएम व सीडीओ ने प्रश्स्ति पत्र व स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। दोनों ने मेला हाथरस महोत्सव परिसर का भ्रमण कर लगे स्टॉलों का अवलोकन किया एवं आवश्यक विभिन्न सामग्री का क्रय किया। कार्यक्रम का संचालन जिला स्वास्थ्य शिक्षा सूचना अधिकारी चतुर सिंह ने किया।