फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: दो बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत

Thu, 23 Jul 2026 01:53 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
सादाबाद रोड पर गांव अमरपुर और पटाखास के बीच मंगलवार शाम राहगीर को बचाने के प्रयास में दो बाइकें आमने-सामने टकरा गईं। हादसे में गंभीर रूप से घायल दिनेश (35) की उपचार के दौरान मथुरा के अस्पताल में मौत हो गई, जबकि दूसरे घायल का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

बताया गया कि मथुरा जिले के बलदेव थाना क्षेत्र के गांव कौमरी निवासी दिनेश पुत्र रामजीलाल बाइक से सादाबाद मार्ग पर जा रहे थे। इस दौरान सामने से आ रहे दूसरे बाइक सवार के सामने एक राहगीर अचानक गलत दिशा में मुड़ गया।
उसे बचाने के प्रयास में दोनों बाइकें आपस में टकरा गईं। हादसे में दिनेश समेत दोनों बाइक सवार घायल हो गए। दोनों को सीएचसी मुरसान से रेफर किया गया। परिजन दिनेश को मथुरा ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक गिरीशचंद्र गौतम ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें