बिटिया के घर पर सीआरपीएफ की कड़ी सुरक्षा रही। सीआरपीएफ ने गांव में भी गश्त की। इधर, बिटिया के घर के बाहर लगा मेटल डिटेक्टर खराब हो गया तो इसकी जानकारी सीआरपीएफ ने पुलिस को दे दी। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर बिटिया के परिजनों का सुरक्षा का जिम्मा सीआरपीएफ संभाले हुए है।
बुधवार को भी सीआरपीएफ वहां तैनात रही। आने-जाने वाले लोगों पर पैनी नजर लगी रही। सीआरपीएफ के नए निरीक्षक ने वहां सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया। इधर, बिटिया के घर पर लगा मेटल डिटेक्टर मंगलवार की शाम को खराब हो गया। इसकी जानकारी चंदपा पुलिस को दे दी गई है।