फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम के तहसील दिवस में भी कई अधिकारी रहे गैरहाजिर, एसडीएम ने भेजी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

मंगलवार को सादाबाद तहसील में डीएम की अध्यक्षता में लगे जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में गैरहाजिर रहने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई के लिए एसडीएम राजेश कुमार ने डीएम को अपनी रिपोर्ट भेजी है। एसडीएम ने रिपोर्ट में बताया कि 17 नवंबर को आयोजित हुए संपूर्ण समाधान दिवस में उपकृषि निदेशक हाथरस, जिला गन्ना अधिकारी हाथरस, परियोजना अधिकारी डूडा हाथरस, अधिशासी अभियंता विद्युत हाथरस, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी हाथरस गैरहाजिर रहे।
इनका कोई प्रतिनिधि भी उपस्थित नहीं हुआ। इसके अलावा प्रभागीय वनाधिकारी हाथरस, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी हाथरस, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी हाथरस, जिला विकलांग कल्याण अधिकारी हाथरस, जिला उद्यान अधिकारी हाथरस और महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र हाथरस द्वारा संपूर्ण समाधान दिवस में स्वयं उपस्थित न होकर अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को प्रतिनिधि के रूप में भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लिहाजा, उक्त अधिकारियों की अनुपस्थित रहने की वजह से संबंधित विभागों की शिकायतों का निस्तारण नहीं हो सका है। इसके अलावा सीएमओ हाथरस भी संपूर्ण समाधान दिवस में निर्धारित समय पर उपस्थित न होकर बिलंव से उपस्थित हुए। एसडीएम ने बताया कि उन्होंने अनुपस्थित अधिकारियों की रिपोर्ट डीएम को भेज दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें