फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: श्रद्धालुओं से भरी मैक्स ट्रैक्टर ट्राली से टकराई, किशोर की मौत, छह घायल

Wed, 01 Oct 2025 02:04 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
छर्रा-अतरौली मार्ग पर गांव इस्माइलपुर मोड़ के निकट सोमवार की रात करीब एक बजे श्रद्धालुओं से भरी मैक्स गाड़ी धान से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में मैक्स सवार 13 वर्षीय किशोर की मौत हो गई, जबकि चार श्रद्धालु सहित छह लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन




जनपद कासगंज के थाना सदर के गांव ऐंठपुरा निवासी राजेश कुमार के अनुसार सोमवार की रात वह अपनी पत्नी गुड्डो, पुत्र बॉबी कुमार (13) और गांव के अन्य लोगों के साथ रामघाट स्थित बेलोन माता की जात करने के लिए मैक्स गाड़ी से निकले थे। देर रात करीब एक बजे छर्रा-अतरौली मार्ग पर गांव इस्माइलपुर मोड़ के निकट सामने से ट्रैक्टर ट्राली से मैक्स गाड़ी टकरा गई।



हादसे में बॉबी कुमार सहित गुड्डो देवी पत्नी चंद्रपाल, मंजू देवी, वैभव और प्रदीप कुमार के अलावा ट्रैक्टर ट्रॉली में मौजूद मनोज कुमार व विपिन कुमार निवासी गांव पैंडरा कोतवाली अतरौली घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अतरौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा जहां उपचार के दौरान बॉबी कुमार की मौत हो गई। उसकी मौत से माता-पिता व भाइयों का रो-रोकर बुरा हाल है। अन्य घायलों को इलाज के बाद सीएचसी से छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन




क्षेत्राधिकारी छर्रा धनंजय सिंह ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को इलाज के लिए सीएचसी भेजा। क्षतिग्रस्त वाहनों को जेसीबी के जरिये सड़क से हटवाया गया। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें