फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: पोखर में मिला राजमिस्त्री शव, बिना पोस्टमार्टम के ही परिजनों ने कर दिया अंतिम संस्कार

Thu, 23 Mar 2023 06:14 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हाथरस में कस्बा मुरसान के मोहल्ला थाने वाला निवासी राजमिस्त्री का शव उसके घर के सामने पोखर में तैरते हुए दिखा। लोगों ने पोखर से शव को निकाला। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को पुलिस को सूचित किए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
राजमिस्त्री का शव प्रतीकात्मक - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस में कस्बा मुरसान के मोहल्ला थाने वाला निवासी एक राजमिस्त्री का शव बृहस्पतिवार सुबह उसके घर के सामने पोखर में मिला। लोगों ने शव को बाहर निकाला। दोपहर में ही परिजनों ने पुलिस को सूचित किए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। 

विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि मुरसान निवासी 45 वर्षीय राम खिलाड़ी उर्फ डब्बू राजमिस्त्री का काम करता था। मंगलवार शाम को वह राजमिस्त्री का काम करके घर के लिए गया था, लेकिन देर रात तक घर पर नहीं पहुंचा। परिवार के लोगों ने उसे तलाश किया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। 

अगली सुबह घर के सामने पोखर में लोगों ने एक शव को तैरते हुए देखा। मौके पर काफी भीड़ एकत्रित हो गई। लोगों ने पोखर से शव को निकाला। शव की शिनाख्त राम खिलाड़ी उर्फ डब्बू के रूप में की गई। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को पुलिस को सूचित किए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। बताया जा रहा है कि वह अत्यधिक शराब पीता था। रामखिलाड़ी के चार बच्चे हैं। उसकी एक बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें