फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: हाथरस महोत्सव 24 मार्च से, देवेंद्र पांडेय के कथक से होगा आगाज, ये होंगे कार्यक्रम

Thu, 23 Mar 2023 05:57 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

जिला प्रशासन व पर्यटन विभाग की ओर से पांच दिवसीय हाथरस महोत्सव का आयोजन होगा। हाथरस महोत्सव के शुभारंभ के मौके पर देवेंद्र पांडेय की ओर से कथक की प्रस्तुति की जाएगी। शाम को गीताजंली के जरिए लोक नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी।
विज्ञापन
महोत्सव प्रतीकात्मक - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

24 मार्च से हाथरस के बागला कॉलेज में शुरू होने वाले हाथरस महोत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। लोकनृत्य व रंगारंग कार्यक्रमों से हाथरस महोत्सव का आगाज किया जाएगा। मैदान में पंडाल के साथ साथ स्टॉलों को तैयार कर दिया गया है। बृहस्पतिवार को अफसरों ने कार्यक्रम स्थल का कई बार दौरा कर अधीनस्थों को निर्देश दिए। 

विज्ञापन


जिला प्रशासन व पर्यटन विभाग की ओर से पांच दिवसीय हाथरस महोत्सव का आयोजन होगा। हाथरस महोत्सव के शुभारंभ के मौके पर देवेंद्र पांडेय की ओर से कथक की प्रस्तुति की जाएगी। शाम को गीताजंली के जरिए लोक नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी। जिला प्रशासन की ओर से कई बार कार्यक्रम स्थल का मौका मुआयना किया गया। 

इस दौरान प्रवेश, निकासी द्वार, वाहन पार्किंग आदि के बारे में विस्तृत जानकारी ली गई। प्रशासन की ओर से प्रथम बार होने वाले हाथरस महोत्सव को लेकर कार्यक्रम संयोजकों, नोडल अधिकारी, पर्यवेक्षक अधिकारी को नामित कर दिया गया है। इस दौरान विभिन्न विभागों की स्टॉल लगाई जाएगी। वहीं महोत्सव में बच्चों को लुभाने के लिए झूले व अन्य मनोरंजन के सामान की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


ये होंगे कार्यक्रम

  • 24 मार्च- उद्घाटन समारोह, कथक प्रस्तुति, सांस्कृतिक कार्यक्रम, महिला सशक्तिकरण एवं महिला दिवस संबंधी कार्यक्रम, ब्रज लोक नृत्य प्रस्तुति, नारी शक्ति स्वरूपा
  • 25 मार्च- स्कूली बच्चों के कार्यक्रम, मेहंदी प्रतियोगिता, पेंटिंग प्रतियोगिता, स्ट्रीट वेंडर जागरूकता कार्यक्रम, राजस्थानी लोक प्रस्तुति, अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं मुशायरा
  • 26 मार्च- स्कूली बच्चों के कार्यक्रम, हेल्दी बेबी शो, ईंट राइट मेला, कुकिंग शो, कृषि परिचर्चा, खाद्य एवं पोषण जागरूकता मेला, कथक प्रस्तुति, साइबर क्राइम रोकथाम पर प्रस्तुति, रियलिटी शो
  • 27 मार्च- स्कूली बच्चों एवं शिक्षकों के कार्यक्रम, स्टूडेंट पुलिस कैडेट अवेयरनेस कार्यक्रम, विज्ञान प्रदर्शनी, मां एवं बेटियां महिला सशक्तिकरण प्रस्तुति, सड़क सुरक्षा जागरूकता,  कथक बैले, कब्बाली
  • 28 मार्च- स्कूली बच्चों एवं शिक्षकों के कार्यक्रम, वेस्ट टू वेल्थ अवेयरनेस कार्यक्रम, नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम, समापन समारोह, कथक बेले, रियलिटी शो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें