फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: अंदर की आत्मा को साफ नहीं होगी, तब तक कुछ नहीं कर सकते

Sun, 28 May 2023 11:45 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
जैन समाज की यात्रा में शामिल समाज की महिलाएं। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
शहर में रविवार को 105 श्री आर्षमति माताजी का मंगल प्रवेश बैंडबाजों के साथ हुआ। माताजी का विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया गया। नयागंज मंदिर पर 51 थालियों से महिलाओं द्वारा पाद प्रक्षालन किया गया। आर्यका 105 आर्षमति माताजी के गुरु 108 ज्ञान सागर जी महाराज का 11वां पदरोहण दिवस धूमधाम से मनाया गया। शहर में पदयात्रा निकाली गई थी।
विज्ञापन




माताजी का समाजसेवी तजवंत कालरा, भाजपा नेता श्यामसुंदर शर्मा, सभासद मनीष अग्रवाल पीपा, अतुल अंधीवाल एडवोकेट, शिवशंकर गुप्ता, राहुल गुप्ता, महेशचंद्र माहेश्वरी सहित बड़ी संख्या में लोग आशीर्वाद लिया। माताजी का मंगल प्रवेश मंगल भवन से हुआ। बैंड और ढोल-नगाड़े के साथ सबसे आगे मोटर साइकिल पर सवार लोग जयघोष करते चल रहे थे। समाज की महिलाएं सिर पर कलश लेकर यात्रा में शामिल हुईं। महिला-पुरुष के हाथो में झंडे और बैनर के अलावा उपदेश लिखी तख्तियां हाथों में लेकर चल रही थीं।




पद रोहन दिवस यात्रा बीएच ऑयल मिल, चामड़ गेट, सब्जी मंडी, नयागंज, मोती बाजार, सराफ बाजार, घंटाघर, बैनीगंज, रामलीला मैदान, बागला मार्ग, सासनी गेट, गुड़हाई बाजार, हलवाई खाना में होते हुए पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर पहुंची। आर्षमति माताजी एवं डॉ. ज्योति महाराज साहब ने प्रवचन करते हुए कहा था कि जब तक अपनी अंदर की आत्मा को साफ नहीं करेंगे कुछ नहीं कर सकते हैं।
विज्ञापन




इससे पूर्व संघ में शामिल सभी माता जी को शास्त्र भेंटकर किया गया था। 108 ज्ञानसागर महाराज के चित्र का अनावरण एवं दीप प्रज्ज्वलित किया गया। संचालन कमलेश जैन ने किया। श्री जैन नवयुवक सभा अध्यक्ष उमाशंकर जैन, महामंत्री संजीव जैन भूरा, मंत्री सुधीर जैन, बड़ा मंदिर अध्यक्ष प्रबंधक राकेश जैन, नेमिनाथ दिगंबर जैन मंदिर अध्यक्ष संदीप जैन, अमित जैन, मोनू जैन, पंकज जैन, अमित जैन, अनिल जैन गुड्डू, जिनेंद्र जैन, धीरज जैन रिंकू, अनूप जैन, पिंकी जैन, सभासद धीरज जैन सभासद, रतन जैन आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें