फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कजरौठी में विवाहिता की दहेज के लिए हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
कजरौठी में विवाहिता की दहेज के लिए हत्या
विज्ञापन

कोतवाली में दर्ज कराया गया दहेज हत्या का मुकद्दमा
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
सादाबाद। गांव कजरौठी में एक विवाहिता की मौत हो गई। मौत के बाद घटना स्थल पर काफी लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके पर मौजूद मिले लोगों से पूछताछ की। हालांकि,इस मामले में मृतका के परिजनों ने विवाहिता के ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाते हुए दहेज हत्या करने का मुकद्दमा दर्ज कराया है।
घटना को लेकर सैमरा खंदौली जिला आगरा निवासी रामखिलौना पुत्र बीधाराम ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में आरोप है कि उसने अपनी बेटी समिरन की शादी करीब एक साल पहले वीरेश पुत्र प्रेम सिंह निवासी कजरौठी के साथ की थी। उसने अपनी हैसियत के अनुसार करीब चार लाख रूपये खर्च किए थे, लेकिन सिमरन के ससुराल वाले इस दान दहेज से संतुष्ट नहीं थे और आए दिन उसकी बेटी के साथ गाली गलौज और मारपीट करते थे। इसकी शिकायत सिमरन ने उनसे भी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ससुरालीजन एक लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे, जिसकी पूर्ति वह नहीं कर सकता था। सात अगस्त की दोपहर उसकी बेटी सिमरन को उसके पति वीरेश पुत्र प्रेम सिंह, ससुर प्रेम सिंह पुत्र टमटूराम, देवर गौरव पुत्र प्रेम सिंह, पारिवारिक ताऊ गोरेलाल ने एक राय होकर दहेज की खातिर सिमरन को मौत के घाट उतार दिया। बेटी को मार दिए जाने की जानकारी उन्हें फोन से हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें