फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: शादी में 15 लाख के बाद ससुरालियों ने मांगा स्कूटर, विवाहिता ने कराया दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज

Thu, 09 Jan 2025 10:56 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

शादी में 15 लाख रुपये खर्च हुए थे। शादी से पहले पति एवं ससुर ने 10 लाख रुपये का सामान लेने की मांग रखी, जिसे उनके पिता ने पूरा कर दिया। शादी के बाद जब वह विदा होकर गईं तो सास, ननद ने उनसे कहा कि वह अपने पिता से कहकर उनको एक स्कूटर दिलवा दे। मना करने पर ससुराल वाले काफी नाराज हुए ।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस कोतवाली सदर की शिव कॉलोनी नवीपुर कलां निवासी छवि जैन पुत्री प्रदीप कुमार जैन ने महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि शादी में 15 लाख खर्च करने के बाद ससुरालियों ने स्कूटर मांगा।

विज्ञापन


रिपोर्ट में विवाहिता ने कहा है कि उनकी शादी 18 अप्रैल को अंशु जैन निवासी अजीत नगर थाना सासनी के साथ हुई थी। शादी में 15 लाख रुपये खर्च हुए थे। शादी से पहले पति एवं ससुर ने 10 लाख रुपये का सामान लेने की मांग रखी, जिसे उनके पिता ने पूरा कर दिया। 

शादी के बाद जब वह विदा होकर गईं तो सास निर्मला, ननद पूजा ने उनसे कहा कि वह अपने पिता से कहकर उनको एक स्कूटर दिलवा दे। मना करने पर ससुराल वाले काफी नाराज हुए ।  23 अप्रैल को ससुरालीजनों ने उनके भाई अभिषेक व नवनीत को बुलाकर उन्हें घर पर पहने हुए कपड़ों में भेज दिया और कहा कि एक सप्ताह बाद लेने आएंगे, लेकिन आज तक कोई नहीं आया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें