फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

Fri, 16 Aug 2024 10:20 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

चंदपा कोतवाली क्षेत्र के गांव चाचपुर निवासी सुनहरीलाल ने अपनी पुत्री रैनू की शादी छह साल पहले गांव बांण निवासी अमरीश के साथ की थी। दो माह पहले रैनू के पति अमरीश की बीमारी से मौत हो गई थी। 16 अगस्त को रैनू की सुबह संदिग्ध हालात में मौत हो हो गई।
विज्ञापन
विलाप करते परिजन और मृतका रेनू - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हसायन के बांण अब्दुलहईपुर में 16 अगस्त को 25 वर्षीय महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका के मायके वालों ने ससुरालीजनों पर महिला की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन


चंदपा कोतवाली क्षेत्र के गांव चाचपुर निवासी सुनहरीलाल ने अपनी पुत्री रैनू की शादी छह साल पहले गांव बांण निवासी अमरीश पुत्र नेकसेलाल के साथ की थी। दो माह पहले रैनू के पति अमरीश की बीमारी से मौत हो गई थी। 

16 अगस्त को रैनू की सुबह संदिग्ध हालात में मौत हो हो गई। बेटी की मौत के बारे में जब मायके वालों को पता लगा तो वह मौके पर आ गए। मृतका के पिता ने बताया है कि बेटी के ससुराल वालों उसकी मौत की वजह सर्प के डसने से बताई थी, लेकिन उसके शरीर पर चोट के निशान मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें