फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: बाइक सवार दंपती को बचाने में टाटा मैजिक पलटी, 12 लोग घायल, तीन आगरा रेफर

Tue, 06 Aug 2024 06:02 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

टाटा मैजिक के पलटते ही उसमें बैठी 10 सवारियों में चीख पुकार मच गई। घायल सवारियों को उपचार के लिए सीएचसी सादाबाद भेजा गया। घायलों में तीन की हालत गंभीर होने पर उन्हें आगरा रेफर किया गया।
विज्ञापन
सीएचसी सादाबाद में घायलों के बारे में जानकारी लेती पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सादाबाद-आगरा राजमार्ग पर मंडी समिति के पास 5 अगस्त दोपहर बाद एक टाटा मैजिक आगे चल रहे बाइक सवार दंपती को बचाने के प्रयास में मिट्टी से भरे कट्टे पर चढ़ कर पलट गई। इधर, बाइक सवार दंपती भी रोड पर गिरकर घायल हो गए। इस दुर्घटना में 12 लोग घायल हो गए। इसमें तीन की हालत गंभीर है, जिनको आगरा रेफर किया गया है। मिट्टी के कट्टे कावंड़ियों को सुरक्षित रास्ता देने के लिए सड़क के किनारे लगाए गए थे।

विज्ञापन


टाटा मैजिक के पलटते ही उसमें बैठी 10 सवारियों में चीख पुकार मच गई। घायल सवारियों को उपचार के लिए सीएचसी सादाबाद भेजा गया। घायलों में तीन की हालत गंभीर होने पर उन्हें आगरा रेफर किया गया। हादसे की सूचना मिलने पर सीएचसी में घायलों के परिजन, सीओ हिमांशु माथुर एवं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नरेश सिंह पहुंचे। बाइक सवार बबलू एवं उसकी पत्नी आगरा के बिचपुरी निवासी हैं।

टाटा मैजिक के घायलों में सुमन पत्नी कन्हैयालाल, चमेली पत्नी छोटेलाल, कुसुमा पत्नी विजय पाल, पायल पुत्री जीवनलाल, सरला पत्नी कुमारपाल, सोमवती पत्नी राधेश्याम, पिंकी देवी पत्नी कन्हैयालाल, पंकज पुत्र श्रीकृष्णा, प्रियंका पत्नी पंकज, मीरा पत्नी श्रीकृष्णा एवं बाइक सवार बबलू एवं उसकी पत्नी रेखा शामिल हैं। इनमें से सोमवती, रेखा और चमेली को आगरा रेफर कर दिया गया है। सभी घायल सादाबाद कोतवाली के गांव बढ़ार के निवासी हैं और आगरा के शमसाबाद में रिश्तेदारी में हुई गमी में शोक प्रकट करने जा रहे थे। सीएचसी सादाबाद में सभी की हालत अब ठीक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें