फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति को जहर खिला दो या खुद खालो: विवाहिता ने विषाक्त पदार्थ खाकर दी जान, उकसाने पर प्रेमी के खिलाफ मुकदमा

Fri, 16 May 2025 05:40 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

ग्रामीणों का कहना है कि विनोद ने रजनी को मना करने के बाद भी मोनू के साथ देख लिया था। मोनू भाग गया। विनोद ने रजनी को पीट दिया। इसके बाद रजनी गांव में ही ससुराल के अपने दूसरे घर चली गई, जहां उसने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया था।
विज्ञापन
मृतका रजनी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हसायन कोतवाली क्षेत्र के गांव अंडौली में 14 मई की रात एक विवाहिता ने प्रेमी के उकसाने के बाद विषाक्त पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली। घटना के संबंध में विवाहिता की बहन ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


गांव अंडौली निवासी विनोद की शादी तीन वर्ष पहले गांव सिनोट गंजडुंडवारा कासगंज निवासी रजनी (25) के साथ हुई थी। 14 मई की रात रजनी ने संदिग्ध हालात में विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे चिकित्सक के पास लेकर गए, लेकिन उसे मृत घोषित कर दिया। 15 जून सुबह सूचना पर पुलिस भी गांव पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाथरस भेज दिया।

15 जून को घटना की जानकारी मिलने पर रजनी के मायके पक्ष के लोग भी मौके पर आ गए। इस मामले में रजनी की बहन काजल ने कोतवाली में धारा 306 के तहत आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा है कि उसकी बहन रजनी की शादी मेरे जेठ विनोद के साथ हुई थी, उसकी बहन रजनी के प्रेम संबंध गांव अंडौली निवासी अक्षय माधव उर्फ मोनू पुत्र बाबूलाल से थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

यही प्रेमी बहन से कहता था कि तुम अपने पति को जहर खिलाकर मार दो और मेरे साथ भाग चलो। ऐसा नहीं करती हो तो तुम स्वयं जहर खाकर मर जाओ। यह बात बहन रजनी उसे बताया करती थी। उसकी बातों में आकर रजनी ने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी तबीयत खराब हो गई, उसे हम उपचार के लिए डाॅक्टर के पास ले गए, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सीओ जेके अस्थाना का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदर्मा दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

प्रेमी के साथ देखे जाने पर पत्नी को पीट दिया था
ग्रामीणों का कहना है कि विनोद ने रजनी को मना करने के बाद भी मोनू के साथ देख लिया था। मोनू भाग गया। विनोद ने रजनी को पीट दिया। इसके बाद रजनी गांव में ही ससुराल के अपने दूसरे घर चली गई, जहां उसने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया था। विनोद चिकित्सकीय कार्य करता है और उसके एक बच्चा भी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें