फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: विवाहिता को ससुरालियों ने पीटा, नशीला पदार्थ पिलाकर मायके में छोड़ा, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sat, 06 Apr 2024 11:01 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

ससुराल वालों ने विवहिता के साथ मारपीट की। पीड़िता ने कहा, धमकी देते हुए नशीला पदार्थ पिला दिया। बेसुध हालत में मायके में घर के पास छोड़ आए। लोगों ने देखा और मायके वालों को सूचना दी।
विज्ञापन
एफआईआर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक विवाहिता ने हाथरस कोतवाली महिला थाना में तहरीर देते हुए पति सहित अन्य ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


बेलनशाह कोठी निवासी प्रियंका पुत्री देवकी नंदन ने कोतवाली महिला थाना रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा है कि एक फरवरी 2023 को उसकी शादी आकाश पुत्र महिपाल निवासी आर्य नगर, कासगंज के साथ हुई थी। शादी में करीब दस लाख रुपये शादी में खर्च किया। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही पति आकाश, सास, ससुर, देवर, ननद-ननदोई शादी में हुए खर्च से संतुष्ट नहीं थे। आए दिन गाली-गलौज करते थे। 

20 अक्टूबर को ससुराल वालों ने उसके साथ मिलकर मारपीट की। पीड़िता ने कहा, धमकी देते हुए नशीला पदार्थ पिला दिया। बेसुध हालत में मायके में घर के पास छोड़ आए। लोगों ने देखा और मायके वालों को सूचना दी। इस पर मायके वाले अपने घर ले गए। पुलिस मिली तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें