एक युवक की कुछ साल पहले एक युवती से शादी हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों पति-पत्नी में विवाद चल रहा है। युवक मामले में तारीख करने न्यायालय में आया था। जब वह तारीख करके वापस घर जा रहा था। तभी मेंडू के निकट ससुरालीजनों ने युवक को घेर लिया।
पत्नी से चल रहे विवाद में न्यायालय से तारीख कर वापस घर लौट रहे युवक के साथ ससुरालीजनों ने रास्ते में रोककर मारपीट कर दी। इससे वह घायल हो गया। पीड़ित ने घटना के संबंध में कोतवाली हाथरस जंक्शन पुलिस को तहरीर देते हुए शिकायत की है। पुलिस ने युवक का चिकित्सकीय परीक्षण कराया है।
विज्ञापन
क्षेत्र के भदामई निवासी एक युवक की कुछ साल पहले एक युवती से शादी हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों पति-पत्नी में विवाद चल रहा है। मामला कोर्ट में चल रहा है। 6 अप्रैल को युवक इस मामले में तारीख करने न्यायालय में आया था। जब वह तारीख करके वापस घर जा रहा था। तभी मेंडू के निकट ससुरालीजनों ने युवक को घेर लिया। युवक का आरोप है कि उसके साथ मारपीट की गई है।