कस्बा हाथरस जंक्शन और मेंडू में भी बाजार पूरी तरह बंद रहे। लोगों ने जनाक्रोश रैली निकाली। हाथरस जंक्शन में शिव मंदिर चौराहे पर पाकिस्तान का पुतला फूंका गया। मोनू पंडित, दिलीप राजा पाराशर, अंजू, रवि राणा, नकुल, अमित, आला मस्ताना, नागा, गोपाल, आशीष, तरुण, हर्ष आदि अनेक लोग शामिल थे। संवाद
पुरदिलनगर में जमीन पर डाले पाकिस्तान के झंडे
पुरदिलनगर कस्बा के बाजार पूरी तरह बंद रहे। लोगों ने पाकिस्तान के झंडों को सड़क पर डालकर विरोध जताया। संयुक्त व्यापार मंडल के बैनर तले व्यापारियों ने पुलिस चौकी चौराहे से लेकर आंबेडकर तिराहे तक मार्च निकाला। व्यापार मंडल के अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता, महामंत्री बॉबी जाखेटिया, सुरेशचंद्र आर्य, ओमप्रकाश गुप्ता, सुधांशु आर्य, जयंत चौधरी, विनीत जाखोटिया, अनिल माहेश्वरी, बंटी आर्य, सचिन दीक्षित आदि मौजूद थे।