फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: बिना अनुमति सभा करने में विधायक-जिला पंचायत सदस्य ने किया आत्मसर्पण, जमानत पर रिहा

Thu, 01 May 2025 09:41 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

सादाबाद विधायक प्रदीप चौधरी व जिला पंचायत सदस्य केशवदेव ने कोर्ट में आत्मसर्पण किया। कोर्ट ने दोनों को जमानत पर रिहा कर दिया।
विज्ञापन
कोर्ट - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस के कुरसंडा इंटर कॉलेज में बिना अनुमति के चुनावी सभा करने के मामले में सादाबाद विधायक प्रदीप चौधरी उर्फ गुड्डू व जिला पंचायत सदस्य केशवदेव ने 1 मई को एमपी/एमएलए कोर्ट/अपर सिविल जज (व.प्र.) दीपकनाथ सरस्वती के न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। न्यायालय ने दोनों को जमानत पर रिहा कर दिया। 

विज्ञापन


इंटर कॉलेज कुरसंडा के प्रधानाचार्य ने थाना सादाबाद में तहरीर देकर कहा था कि 28 जुलाई 2022 को शैक्षिक पंचांग के अनुसार विद्यालय में मासिक टेस्ट परीक्षा चल रही थी। इसमें प्रथम टेस्ट प्रातः 8.20 से 9.20 तक पूरा हुआ। द्वितीय टेस्ट प्रातः 9.20 से 10.20 बजे तक पूरा हुआ। 20 मिनट का मध्यावकाश था। 

मध्यावकाश के बाद दो परीक्षाएं और होनी थीं, जो कि निर्धारित समय दोपहर 12:50 बजे तक पूर्ण होनी थीं। इस दौरान विद्यालय समिति के प्रबंधक पृथ्वी सिंह, प्रबंध समिति के अन्य पदाधिकारी और राजनीतिक दल के 50-60 लोगों के साथ क्षेत्रीय विधायक प्रदीप चौधरी बिना पूर्व सूचना एवं बिना उनकी अनुमति के विद्यालय में घुस आए और शैक्षणिक गतिविधियों को भंग करते हुए विद्यालय में चुनावी सभा का आयोजन करने लगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने विद्यालय के समय के दौरान इस प्रकार की गतिविधियों के वर्जित होने की बात कही तो इस पर प्रबंधक एवं प्रबंध समिति के मौजूद पदाधिकारी विद्यालय भवन पर अधिकार जताने लगे। इस तरह प्रबंधक एवं प्रबंध समिति द्वारा विद्यालय समय में राजनीतिक सभा का आयोजन करके विद्यालय की गरिमा को भंग किया गया। यह सभा केशवदेव के पक्ष में की गई। 

इस मामले में थाना सादाबाद में मुकदमा दर्ज हुआ। विवेचक ने विवेचना करते हुए न्यायालय में आरोपपत्र दाखिल कर दिया। बृहस्पतिवार को न्यायालय में विधायक प्रदीप चौधरी उर्फ गुड्डू एवं केशव देव ने आत्मसमर्पण कर दिया। इस मामले में सादाबाद विधायक प्रदीप चौधरी उर्फ गुड्डू का कहना है कि न्यायालय से जमानत मिलने पर उन्हें काफी खुशी मिली है। उनको न्यायालय व न्यायिक प्रक्रिया पर पूरा भरोसा है कि वह इस मामले में बरी होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें