फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत में कई राजनीतिक हस्तियां रुझानों में चल रहीं पीछे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में देर रात तक मिले रुझान में जिले की कई नामचीन राजनीतिक हस्तियां पीछे चल रहीं थीं तो कई नये चेहरों को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा था।
देर रात तक कुछ प्रत्याशी अपनी जीत पक्की मानते हुए जीत का प्रमाणपत्र लेने के लिए मतगणना केंद्र पर मौजूद थे तो कई प्रत्याशी अथवा उनके एजेंट अपनी हार तय मानकर मैदान छोड़कर जा चुके थे। ऐसे में यह भी तय माना जा रहा था कि इस बार जिला पंचायत अध्यक्ष का मुकाबला भी खासा रोचक होगा।
विज्ञापन

इस पंचायत चुनाव में समाचार लिखे जाने तक ऐसे कई प्रत्याशी अपने वार्डों से पीछे चल रहे थे, जोकि जिला पंचायत अध्यक्ष बनने के लिए ही जिला पंचायत का चुनाव लड़ रहे थे।
विज्ञापन

इसमें निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष विनोद उपाध्याय, उनकी पत्नी सरोज उपाध्याय के अलावा पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ओमवती यादव थीं। मुकुल उपाध्याय की पत्नी ऋतु उपाध्याय भी पीछे चल रहीं थीं और सीमा उपाध्याय अपने वार्ड में निर्णायक बढ़त बनाए हुए थीं। यदि एक तरह से देखा जाए तो जनता ने इस चुनाव में निर्दलीयों को ज्यादा तवज्जो दी।
जिला पंचायत के रुझान में आगे
वार्ड नंबर 1 उमाशंकर गुप्ता निर्दलीय
वार्ड नंबर 2 रामेश्वर पहलवान निर्दलीय
वार्ड नंबर 3 सोनू चौहान
वार्ड नंबर 4 राधा परमार भाजपा समर्थित
वार्ड नंबर 5 शीला देवी निर्दलीय
वार्ड नंबर 6 रानू देवी निर्दलीय
वार्ड नंबर 07 मनोज बघेल सपा समर्थित
वार्ड नंबर 08 संजीव काका बसपा समर्थित
वार्ड नंबर 09 चंद्रपाल सिंह भाजपा समर्थित
वार्ड नंबर 10
वार्ड नंबर 11
वार्ड नंबर 12 पिंकी भाजपा समर्थित
वार्ड नंबर 13 राजा गरुणध्वज सिंह भाजपा समर्थित
वार्ड नंबर 14 सीमा उपाध्याय निर्दलीय
वार्ड नंबर 15- शशि चौधरी रालोद पत्नी प्रदीप चौधरी उर्फ गुड्डू रालोद समर्थित।
वाड़ॱर नंबर 16 प्रदीप उर्फ गुड्ड् चौधरी रालोद समर्थित
वार्ड नंबर 17 ईशान चौधरी निर्दलीय
वार्ड नंबर 18 उम्मेद सिंह रालोद
वार्ड नंबर 19 साकेत ठेनुआं सपा समर्थित
वार्ड नंबर 20 वरुण गौतम बसपा समर्थित
वार्ड नंबर 21 राजवती देवी भाजपा समर्थित
वार्ड नंबर 22 गुंजन शर्मा निर्दलीय
वार्ड नंबर 23 प्रीति सेंगर सपा समर्थित
वार्ड नंबर 24 प्रभा सिंह भाजपा समर्थित
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें