संवाद न्यूज एजेंसी, हसायन।
कस्बा के भूदेवी खुशालीराम महाविद्यालय में 51 टेबलों पर पंचायत चुनाव की मतगणना शुरू कराई गई। रिटर्निंग ऑफिसर (आरओ) ने अपनी मौजूदगी में मतपेटियों को स्ट्रांग रूम से बाहर निकलवाया और वोटों की गिनती शुरू कराई।
हालांकि मतगणना के दौरान कोरोना के नियमों का बिल्कुल पालन नहीं हो पाया। मतगणना केंद्रों पर अव्यवस्थाओं का भी बोलबाला रहा। समाचार लिखे जाने तक मतगणना का काम बदस्तूर जारी था।
अब तक मिले परिणामों के मुताबिक ग्राम पंचायत अंडौली में पन्नालाल पुष्कर, जनसोई में शशी कुमारी, मनौरा में विरमा देवी, खेड़िया कलां में मुन्नी देवी, गंगापुर में गौरीशंकर, हैथा रघुनाथपुर में अशोक कुमार, रसूलपुर में मिथलेश कुमारी, सिकतरा में अनीता देवी, ढड़ौली में राजेंद्र सिंह, गोपालपुर में सैनी कुमार, नगला सकत में संजू देवी, फतेहपुर बझेड़ा में चरन सिंह, कोंडरा जहांगीरपुर में शशी कुमारी, हरीनगर में जयदेवी, पिछौंती में सूरजमुखी प्रधान चुनी गईं।
जबकि क्षेत्र पंचायत के वार्ड संख्या 27 धुबई द्वितीय से दीपक कुमार, वार्ड संख्या 33 से हिम्मतपाल, वार्ड संख्या 41 से नेहा, वार्ड संख्या 42 से भानुप्रताप, वार्ड संख्या 41 से राजकुमार, वार्ड संख्या 48 से धर्मेंद्र सिंह, वार्ड संख्या 60 से सुनील कुमार, वार्ड संख्या 20 बसई प्रथम से संगीता, वार्ड संख्या 22 बसई द्वितीय से भगवान देवी, वार्ड संख्या 72 से पुष्पा देवी, वार्ड संख्या 78 से रिंकू, वार्ड संख्या 53 से रूबी, वार्ड संख्या 15 से महेंद्र सिंह, वार्ड संख्या 14 से सरोज देवी सदस्य निर्वाचित हुई हैं।