फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपो व ट्रक की भिड़ंत में कई लोग जख्मी, दो की हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

कोतवाली चंदपा क्षेत्र के आगरा रोड पर टेंपो व ट्रक की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। जिसमें टेंपो सवार यात्री बुरी तरह से घायल हो गए। चीख-पुकार सुन स्थानीय लोगों की मौके पर भीड़ लग गई। सभी घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से दो को गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया।
शुक्रवार की देर शाम को सादाबाद से एक टेंपो में सवार होकर आधा दर्जन से अधिक यात्री हाथरस की ओर आ रहे थे। इसी बीच थाना चंदपा क्षेत्र के केवलगढ़ी के आसपास सामने से आ रहे ट्रक ने टेंपो में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

जिससे उसमें सवार हेमा पत्नी छोटू निवासी बरहन आगरा, रमा पत्नी देवेंद्र निवासी लुहेटा, लव पुत्र प्रमोद व पार्वती पत्नी राजेंद्र निवासी सादाबाद, आदित्य पुत्र विमल कुमार निवासी गिजरौली और मुकेश पुत्र भूपेंद्र निवासी शेरपुर सादाबाद घायल हो गए।
विज्ञापन

सभी घायलों को आनन-फानन पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद रमा व आदित्य को गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया। हादसे की सूचना मिलने पर घायलों के परिवार के लोगों की जिला अस्पताल में भीड़ लग गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें