फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : पंचायत पुरस्कार के लिए 4167 में से 2571 ने किया आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में पंचायत पुरस्कार वर्ष 2023 के तहत पं. दीनदयाल उपाध्याय सतत विकास पुरस्कार, नानाजी देशमुख सर्वोत्तम पंचायत सतत: विकास पुरस्कार के लिए 4167 के सापेक्ष अभी तक 2572 ही आवेदन हो सके हैं। शासन स्तर से इन पुरस्कारों के आवेदनों की लगातार समीक्षा की जा रही है। समीक्षा में तीन विकास खंडों की लापरवाही सामने आई है।
शासन ने पंचायत पुरस्कार वर्ष 2023 के तहत पं. दीनदयाल उपाध्याय सतत विकास पुरस्कार, नानाजी देशमुख सर्वोत्तम पंचायत सतत: विकास पुरस्कार के लिए आवेदन लिए जाने के निर्देश दिए हैं। जिले में 4167 के सापेक्ष अभी तक 2572 ही आवेदन हो सके हैं। हालांकि समस्त पुरस्कारों के लिए आवेदन कराने की जिम्मेदारी खंड विकास कमेटी को दी गई है। आवेदन करने में मुरसान, सासनी और सादाबाद विकास खंड की स्थिति बेहद खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके औसतन अंक के आधार पर जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत का चयन किया जाएगा। इन पुरस्कारों के लिए ग्राम पंचायतों को सतत विकास लक्ष्यों के नौ विषयों पर उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों के आधार पर आवेदन करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला स्तर पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 12 सदस्यीय पंचायत परफॉरमेंस असेसमेंट कमेटी एवं ब्लॉक स्तर पर खंड विकास अधिकारी की अध्यक्षता में आठ सदस्यीय ब्लॉक स्तरीय पंचायत पंचायत परफॉर्मेंस असेसमेंट कमेटी गठित की गई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें