राजा महेंद्र प्रताप राज्य विवि की ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया बंद हो चुकी है, लेकिन सरस्वती महाविद्यालय में विज्ञान वर्ग (बीएससी) और स्नातकोत्तर (एमएससी) की कई सीटें अभी भी खाली हैं। महाविद्यालय प्रशासन इन रिक्त सीटों को भरने और प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने में जुटा है।
बीएससी में कुल 360 सीटें निर्धारित हैं। इनमें से बीएससी (बायोलॉजी) में 114 और बीएससी (गणित) में 86 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिया है। इस प्रकार स्नातक स्तर पर विज्ञान वर्ग में बड़ी संख्या में सीटें खाली हैं। महाविद्यालय के प्राचार्य मृदुल दीक्षित ने बताया कि रिक्त सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया तेज की जा रही है। उन्होंने इच्छुक छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों से अपील की है। बीएससी विज्ञान वर्ग और एमएससी (गणित व भौतिकी) की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए जल्द महाविद्यालय में संपर्क करें। इससे उनका प्रवेश सुनिश्चित हो सकेगा।
स्नातकोत्तर सीटों की स्थिति
स्नातकोत्तर (एमएससी) में विद्यार्थियों का रुझान रसायन विज्ञान की ओर अधिक रहा है। एमएससी (केमिस्ट्री) की सभी 12 निर्धारित सीटों पर प्रवेश पूर्ण हो चुके हैं। वहीं, एमएससी (गणित) में अब तक केवल 10 प्रवेश हुए हैं, जबकि 15 सीटें रिक्त हैं। इसी तरह एमएससी (भौतिक विज्ञान) में मात्र 6 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। यहां भी 15 सीटें अभी खाली बची हैं।