फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: इसी सप्ताह टीबी अस्पताल में शुरू हो जाएगी इमरजेंसी

Sun, 09 Aug 2026 02:10 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
जिला अस्पताल की नई इमरजेंसी परिसर में होता रंगाई-पुताई व सफाई का कार्य। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
जिला अस्पताल की इमरजेंसी इसी सप्ताह से टीबी अस्पताल में संचालित हो जाएगी। इसकी तैयारी अंतिम चरण में हैं। मरीजों को बेहतर उपचार और अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए यहां पर बेड की संख्या भी बढ़ाकर 20 की जा रही है। छह बेड गंभीर मरीजों के लिए अलग कक्ष में होंगे।
विज्ञापन

इमरजेंसी में भर्ती मरीजों की लगातार निगरानी के लिए मॉनीटर समेत अन्य जरूरी चिकित्सा उपकरण इन बेड पर लगाए जाएंगे। इससे चिकित्सकों के साथ ही स्वास्थ्यकर्मियों को गंभीर मरीजों की स्थिति पर नजर रखने में मदद मिलेगी। जरूरत पड़ने पर मरीजों को तत्काल उपचार दिया जा सकेगा।
अभी इमरजेंसी में केवल छह बेड हैं। जगह की कमी के कारण इमरजेंसी में उपचार में स्टाफ को दिक्कत आ रही है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार टीबी अस्पताल के भवन में इमरजेंसी के लिए अधिक जगह है। मरीजों की सुविधा के लिए व्यवस्थाओं को बढ़ाने की योजना है। इमरजेंसी की शुरुआत सोमवार से होनी है लेकिन कुछ काम रह जाने से यहां संचालन में एक-दो दिन का समय बढ़ सकता है।
विज्ञापन

तैयारियों का अंतिम चरण
इमरजेंसी को स्थानांतरित करने के लिए अस्पताल के अधिकारी-कर्मचारी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। भवन में बदलाव का कार्य पूरा हो चुका है। रंग-रोगन और सफाई का काम चल रहा है। बाद रविवार को बेड लगाने, चिकित्सा उपकरणों की व्यवस्था, मरीजों के आवागमन और जरूरी संसाधनों की भी व्यवस्था की जाएगी।
-इमरजेंसी में मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए बेड और संसाधन बढ़ाने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम है। नई व्यवस्था शुरू होने के बाद मरीजों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराने में भी सहूलियत होगी। सोमवार से नए स्थान पर इमरजेंसी शुरू करने का प्रयास है। -डाॅ. सूर्यप्रकाश, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें