फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: छात्रवृत्ति घोटाले में कृष्णा महाविद्यालय अगसौली का प्रबंधक गिरफ्तार

Thu, 31 Jul 2025 12:30 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
14 साल पहले हुए छात्रवृत्ति घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान शाखा (ईओडब्ल्यू) कानपुर की टीम ने बुधवार को कृष्णा महाविद्यालय अगसौली के प्रबंधक राजीव गुप्ता को गिरफ्तार किया है। राजीव गुप्ता मूलरूप से एटा का रहने वाला है और उसका वहां बाइक का शोरूम भी है।
विज्ञापन


वर्ष 2011 से 2013 के बीच हुए अल्पसंख्यक एवं अनुसूचित जाति के छात्रों की छात्रवृत्ति घोटाले की जांच आर्थिक अपराध शाखा कर रही है। छात्रों का फर्जी नामांकन दिखाकर 24.72 करोड़ रुपये का घोटाला किया गया था। ईओडब्ल्यू की टीम के प्रभारी विजय मिश्रा ने बताया कि इस संबंध में वर्ष 2011 में मुरसान कोतवाली पर मुकदमा दर्ज कराया गया था। अब इस मुकदमे में राजीव गुप्ता को गिरफ्तार किया है। बृहस्पतिवार को उसे मेरठ न्यायालय में पेश किया जाएगा। इस घोटाले में तत्कालीन जिला समाज कल्याण अधिकारी उग्रसेन पांडेय की भी गिरफ्तारी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें