फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: प्रेमिका की शादी से लौटा युवक, कमरे में बंद करके खुद को गोली से उड़ाया

Tue, 16 Mar 2021 02:31 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के एक गांव में देर रात एक 26 वर्षीय युवक ने खुद को गोली मार ली। हादसे के बाद परिवार के लोगों ने पुलिस को बिना सूचना दिए ही आनन-फानन शव का अंतिम संस्कार कर दिया। लोगों में इस बात की चर्चा है कि युवक जिस लड़की की शादी में गया था उससे उसका प्रेम संबंध चल रहा था। उसकी शादी भी हो चुकी है। 

विज्ञापन


युवक जंक्शन क्षेत्र के एक गांव में शादी समारोह में गया था। बताया जा रहा है कि युवक अपने घर में रात को करीब 10 बजे लौटा और एक बजे खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर परिवार के लोग सन्न रह गए। कमरे में जाकर देखा तो युवक मरा पड़ा था। 

मौके पर ग्रामीणों की काफी भीड़ लग गई। पुलिस को बिना सूचना दिए ही गांव के लोगों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। लोगों का कहना है कि युवक की शादी हो चुकी है। उसके दो बच्चे भी हैं। 
विज्ञापन


रविवार की रात जिस शादी में वह गया था उस लड़की से उसका प्रेम संबंध चल रहा था। शादी से लौटने के बाद उसने खुद को गोली मार ली। कोतवाली हाथरस जंक्शन प्रभारी राजीव यादव ने बताया कि इस मामले में उन्हें जानकारी नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें