संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
सौ क्विंटल से अधिक गेहूं होने पर पहले एसडीएम द्वारा गांव तथा बटाईदार का सत्यापन किया जाएगा। उसके बाद गेहूं की बिक्री होगी। गेहूं खरीद को लेकर जिला खाद्य एवं विपणन विभाग खरीद की तैयारियों में जुटा हुआ है। इस बार करीब 90 हजार एमटी गेहूं की खरीद होगी। क्योंकि इस बार मंडी प्रशासन अपने क्रय केंद्र पर भी गेहूं की खरीद की जाएगी।
प्रदेश सरकार गेहूं खरीद को लेकर लगातार प्रयासरत है। किसानों के समर्थन मूल्य में पचास रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोत्तरी की गई है। इस बार 1975 रुपये प्रति क्विंटल क्रय केंद्र पर गेहूं को खरीदा जाएगा। गेहूं बिक्री का सीएससी से ऑनलाइन पंजीकरण होगा। ऑनलाइन ही किसानों को टोकन मिलेगा। किसानों की सुविधा के लिए नामिनी की व्यवस्था भी होगी। सौ क्विंटल से अधिक गेहूं की मात्रा होने पर एसडीएम द्वारा गांव तथा बटाईदारों का सत्यापन किया जाएगा। एक अप्रैल से पंद्रह जून तक गेहूं की खरीद होगी।