संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
कोतवाली क्षेत्र के नगला भोजा में किराए पर रह रहे एक युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। उसका शव घर के कमरे में फांसी के फंदे पर झूलता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर इसका पोस्टमार्टम कराया है।
मथुरा के भरतपुर गेट निवासी पंकज (30 वर्ष) पुत्र प्रताप सिंह नगला भोजा में किराए पर रहता था। वह किसी फैक्ट्री में मजदूरी करता था। बुधवार की सुबह कमरे में फंदे पर उसकी लाश लटकी हुई मिली। बताते हैं कि उसकी करीब एक साल पहले शादी हुई है। मामले की जानकारी होने पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम कराया है। पीएम रिपोर्ट में मौत का कारण गला घोंटकर हत्या करना आया है। कोतवाली निरीक्षक सदर का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।