संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
कोतवाली सासनी क्षेत्र के गांव बांधनू के निकट सड़क किनारे खड़े युवक को कार ने कुचल दिया। जिससे वह बुरी तरह से जख्मी हो गया। उसे जिला अस्पताल से रेफर कर दिया गया, रास्ते में उसकी मौत होने पर परिजन शव लेकर अस्पताल वापस आ गए। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद सोमवार को परिजनों को शव सौंप दिया।
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव छौंक निवासी संतोष (33) पुत्र साहब सिंह सासनी क्षेत्र के गांव नगला सिंह में शादी समारोह में शामिल होने गया था। देरशाम को वह बाइक पर सवार हो अपने गांव लौट रहे थे। बांधनू गांव के निकट वह रोड किनारे बाइक खड़ी करके अपने भतीजे से बात करने लग गए। इतने में ही एक कार उनमें टक्कर मार कर भाग गई।
कार की टक्कर से जख्मी हुए संतोष को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से उसे गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया। इसी बीच रास्ते में उसकी मौत हो गई। इस पर परिवार के लोग शव लेकर वापस जिला अस्पताल आ गए। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम हुआ और फिर पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।