फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को जमीन का हक दिलवाएं

विज्ञापन
किसानों की समस्या को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन देते भाजपा नेता सैक्रेटरी सिंह या? - फोटो : SIKANDHRA RAHU
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

भाजपा नेता सेक्रेटरी सिंह यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने शनिवार को एसडीएम अंजलि गंगवार से मुलाकात की और समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि तहसील की ग्राम पंचायत भिसी मिर्जापुर, बरसौली, बकायन, सिंचावली सानी, खेड़ा सुल्तानपुर, छीतीपुर, श्यामपुर, धुबई और बरतर खास के सैकड़ों भूमिहीन किसानों को 50 वर्ष पहले पट्टे दिए गए थे।
किसानों ने कड़ी मेहनत कर बंजर भूमि को उपजाऊ बनाया और परिवार का लालन-पालन करने लगे। अचानक वन विभाग ने इस जमीन पर अपना दावा कर दिया। इससे सैकड़ों किसान के समक्ष संकट खड़ा हो गया। इसको रोक कर किसानों को जमीन का हक दिलवाया जाए। जिले के 60 गांवों में खारे पानी की समस्या होने से ग्रामीण पेयजल के गंभीर खतरे से जूझ रहे हैं। इन गांवों में पीने योग्य पानी की वैकल्पिक व्यवस्था की जाए। इस संकट के चलते गांव युवकों के विवाह नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन

गांव गुरैठा सुल्तानपुर से गंगीरी-अलीगढ़ सीमा के लिए काली नदी पर पुल बनवाया जाए, जिससे आसपास के 50 गांवों के लोगाें के अलीगढ़ जाने का रास्ता सुलभ हो जाए। वर्तमान में ग्रामीणों को 30 किमी का लंबा रास्ता तय करना पड़ रहा है। पुल बनने से किसान अपने उत्पाद सब्जी आदि अलीगढ़ की मंडी में जाकर अच्छे भाव पर बेच सकते हैं।
विज्ञापन

ज्ञापन देने वालों में सेक्रेटरी सिंह यादव, शंकरपाल, संतोष, ओमी, नेमसिंह, ओमप्रकाश, मुनेश कुमार, भारत सिंह, सतेंद्र यादव लल्ला पालिका सभासद, भूरी सिंह, सुल्तान सिंह, चरन सिंह, बिहारी लाल, तेज सिंह, खमानी सिंह, पोप सिंह, कुंवरपाल, राधेश्याम, शमानी सिंह, छोटेलाल, कन्हैयालाल, ऋषिपाल चौहान, प्रेमकांत यादव, रामनाथ सिंह, अनार सिंह, शिशुपाल, दयाराम सिंह, पन्नालाल, तेजपाल, सोमप्रकाश आदि शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें