फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली का तार ठीक करने के दौरान करंट से युवक की मौत

विज्ञापन
मृतक राहुल का फाइल फोटो। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव रड़ावली में बिजली का तार ठीक करते वक्त युवक को करंट लग गया। युवक को बेहोशी की हालत में परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। इस बात की जानकारी होने पर पर परिजनों में कोहराम मच गया और वह शव को लेकर चले गए।
कोतवाली हाथरस जक्शन क्षेत्र के गांव रड़ावली निवासी राहुल (26) पुत्र हरि सिंह रविवार की सुबह अपने घर में बिजली को ठीक कर रहा था। विद्युत लाइन में करंट चालू होने की वजह से युवक को करंट लग गया और वह अचेत होकर जमीन पर गिर पडा। युवक के करंट लगते ही परिजनों में अफरा तफरी मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन वाहन से युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने युवक को प्राथमिक उपचार दिया, लेकिन युवक बेहोशी के अवस्था में ही रहा। कुछ देर बाद चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस को सूचना देने की बात परिजनों ने सुनी तो वह शव को लेकर अपने गांव चले गए। युवक के मृत होने की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। गांव में युवक की मौत से सन्नाटा पसरा रहा।

राहुल की मौत पर विलाप करते परिजन। - फोटो : HATHRAS

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें