बाइक दुर्घटना में मृत युवक राघवेंद्र।
- फोटो : SIKANDHRA RAHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
एटा रोड पर मंगलवार की रात एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह बाइक से अपने गांव वापस जा रहा था। जीटी रोड पर काम कर रही क्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार गांव उमरावुपर निवासी किसान युवक राघवेंद्र (35) पुत्र रामजीलाल मंगलवार की रात आठ बजे के करीब एटा की तरफ से बाइक से गांव आ रहा था। रास्ते में गांव उमरावपुर तथा रतिभानपुर के मध्य जीटी रोड पर हायड्रा बड़ी क्रेन काम कर रही थी। हायड्रा की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए तत्काल अलीगढ़ ले जाया गया लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। समाचार लिखे जाने तक मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।