फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
विज्ञापन

कैलोरा सासनी-संपर्क मार्ग पर मंगलवार को गांव लुटसान के निकट हुए हादसे में घायल नरेंद्र कुमार (52) की देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिजन शव को लेकर थाने आ गए और रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग करने लगे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में मृतक के पुत्र ने ईको चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

दरअसल, मंगलवार की सुबह सासनी कैलोरा संपर्क मार्ग पर गांव लुटसान के निकट एक अज्ञात कार चालक ने टेंपो में टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद चालक कार छोड़कर फरार हो गया। हादसे में टेंपो चालक पप्पू पुत्र शेर सिंह निवासी हडौली एवं नरेंद्र कुमार पुत्र मानिकचंद्र निवासी हाजीपुर थाना हाथरस जंक्शन गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया था। जहां से गंभीर रूप से घायल नरेंद्र को परिजन उपचार के लिए प्राइवेट अस्पताल ले गए थे। जहां उपचार के दौरान नरेंद्र की मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें