संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
कोतवाली सदर इलाके के एक गांव में एक युवक को गांव के लोगों ने एक महिला के साथ रंगरेलियां मनाते हुए पकड़ लिया। उसकी जमकर धुनाई की गई और फिर मौके पर पहुंची पुलिस उसे अपने साथ कोतवाली ले गई।
शहर से सटे एक गांव में एक महिला के घर में रात को इगलास क्षेत्र निवासी उसका प्रेमी आ गया। इसके बाद ग्रामीणों में कानाफूसी होने लगी। गांव के कुछ लोग घर के अंदर चले गए और उसे आपत्तिजनक स्थिति में दबोच लिया। यह देखकर ग्रामीणों को गुस्सा आ गया और लोगों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। हंगामा होने पर गांव में काफी लोगों की भीड़ लग गई। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और युवक को अपने साथ कोतवाली ले गई।