फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचा और कारतूस के साथ एक गिरफ्तार, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
सादाबाद पुलिस की गिरफ्त में तमंचा कारतूस के साथ पकड़ा गया आरोपी। - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद (हाथरस)।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर जैतई रोड से एक व्यक्ति को तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

कोतवाल डीके सिसौदिया ने बताया कि 29 अगस्त को उनके नेतृत्व में उपनिरीक्षक डिप्टी सिंह पुलिस कर्मियों के साथ गश्त करते हुए आगरा रोड चुंगी पर पहुंचे तो मुखबिर ने सूचना दी कि जैतई रोड पर बिजलीघर से पहले एक व्यक्ति खड़ा है, जो बदमाश प्रतीत होता है। वह कहीं जाने की फिराक में है। पुलिस ने इस स्थान अंकुर उर्फ अंकुल पुत्र राजवीर सिंह उर्फ पप्पू निवासी गांव जमौ थाना जलेसर जनपद एटा को गिरफ्तार कर लिया। जामा तलाशी में उसके पास से एक तमंचा और दो कारतूस बरामद किए गए। उसके खिलाफ कोतवाली में 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत पंजीकृत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें