फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: खाली टैंक में पड़ा मिला नर कंकाल, फैली सनसनी, पहुंची पुलिस और डॉग स्कॉयड की टीम

Sat, 28 Oct 2023 09:28 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

मेंडू रोड स्थित बिजली काटन मिल के आवासीय परिसर में एक टैंक में लंबे समय से ताला लगा हुआ है। इलाके में लंबे समय से लोगों का आवागमन नहीं होता है। हालांकि यहां बच्चे खेलने के लिए चले जाते थे। एक बच्चा वहां गया तो उसे खाली पड़े टैंक में नरकंकाल दिखाई दिया।
विज्ञापन
मेंडू रोड पर कुएं में कंकाल मिलने के बाद मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस में मेंडू रोड स्थित बिजली कॉटन मिल के एक खाली आवासीय परिसर में टैंक में 28 अक्तूबर को एक नर कंकाल मिलने से सनसनी मच गई। सूचना पर मौके पर पुलिस और डॉग स्कॉयड की टीम पहुंच गई। साक्ष्य संकलित करने के बाद पुलिस ने कंकाल को बाहर निकालने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन


मेंडू रोड स्थित बिजली काटन मिल के आवासीय परिसर में एक टैंक में लंबे समय से ताला लगा हुआ है। इलाके में लंबे समय से लोगों का आवागमन नहीं होता है। हालांकि यहां बच्चे खेलने के लिए चले जाते थे। एक बच्चा वहां गया तो उसे खाली पड़े टैंक में नरकंकाल दिखाई दिया। इस पर बच्चे ने शोर मचा दिया। शोर मचाने पर वहां लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। करीब आठ फीट गहरे गढ्ढे में नर कंकाल पड़ा हुआ था। 

ऐसा प्रतीत हो रहा था कि कंकाल काफी पुराना शव है। इसपर किसी की निगाह नहीं पड़ी और फिर यह कंकाल में तब्दील हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस ने खाली पड़े टैंक से कंकाल बाहर निकलवाया। जानकारी होने पर सीओ सिटी सुरेंद्र सिंह भी वहां पहुंच गए। वहां डाग स्क्वायड भी बुला लिया गया। कुछ लोगों से पूछताछ की गई। पुलिस ने कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस जांच में जुट गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें