फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकर संक्रांति : जगह जगह हुआ खिचड़ी भोज, गरीबों को बांटे कंबल

विज्ञापन
बिसावर में मकर संक्रांति पर कंबलों का वितरण करते समाजसेवी। - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

सादाबाद नगर और क्षेत्र में मकर संक्रांति पर्व उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। जगह जगह खिचड़ी का वितरण किया गया। घरों और मंदिरों में दान पुण्य करने की होड़ लगी रही। किसी ने गरीबों को खाना खिलाया तो किसी ने कपड़े बांटे। कहीं रजाई और कंबलों का वितरण किया गया तो कहीं तिल दान करने की परंपरा को निभाया गया। कस्बे के चौराहों तिराहों पर स्टॉल लगाकर समाजसेवियों ने खिचड़ी भोज किया। मंदिरों में पहुंचकर पूजा अर्चना की गई।
मकर संक्रांति के अवसर पर पशु अस्पताल के सामने भाजपा नेता प्रभात पचौरी द्वारा खिचड़ी दान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें लोगों को खिचड़ी का दान किया गया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, सुनील गौतम, हंवीर सिंह प्रधान, प्रभात पचौरी, प्रीती चौधरी, डॉ देवचंद्र गौड़, अनिल पाराशर, ओमवीर सिंह प्रधान, अशोक चौधरी, दरवेश गौतम, जितेंद्र गौतम, बबलू गौतम, किशन गोयल आदि थे।
विज्ञापन

गांव सलेमपुर में समाजसेवी पंडित अरुण शर्मा ने असहाय, गरीबों व दिव्यांगों में कंबल का वितरण किया। इस अवसर पर राज कुमार शर्मा, योगेश शर्मा, अनूप शर्मा, हरीश शर्मा, रविंद्र शर्मा, तरुण कौशिक, कौशल कौशिक, मनु कौशिक आदि उपस्थित रहे। इधर, विनोबा नगर शाखा पर विश्व हिंदू परिषद के जिला गो रक्षा प्रमुख हाथरस चंद्रपाल सिंह उर्फ गुड्डू चौधरी ने स्वयंसेवकों को खिचड़ी का प्रसाद खिलाया गया। मौके पर रवि एडवोकेट सह नगर कार्यवाहक आरएसएस सादाबाद व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

सलेमपुर रोड देव नगर सादाबाद स्थित सभासद उर्मिला चौधरी व समाजसेवी वर्षा चौधरी ने अपने आवास पर छोटे छोटे बच्चों को खिचड़ी का प्रसाद बांटा। मौके पर चौधरी तेज सिंह, राजवीर नंबरदार, हरिसिंह, राहुल, धर्मवीर आदि मौजूद रहे। भाजपा नेता अनुज चौधरी, मनोज चौधरी ने विधानसभा क्षेत्र के गांव एदलपुर में जरूरतमंदों में कंबल बांटे। इस दौरान हरकेश पहलवान (भारत केशरी), वीरेंद्र पहलवान एदलपुर व अन्य लोग मौजूद रहे। कस्बा बिसावर में भी समाजसेवियों ने 50 गरीब असहाय लोगों में कंबल वितरित किए। मौके पर उत्तम सिंह, राजू चौधरी, सचिन पहलवान, देवेंद्र चौधरी, केपी चौधरी, मनीष चौधरी, ग्रीश अग्रवाल, मोहित चौधरी, पवन कुमार, दीपक चौधरी आदि मौजूद रहे।

मकर संक्रातिं पर पशु अस्पताल के सामने खिचड़ी का दान करते भाजपा नेता।- फोटो : SADABAD

मकर संक्रांति पर गांव सलेमपुर में महिलाओं को कंबल वितरित करते समाजसेवी अरुण शर्मा। - फोटो : SADABAD

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें