फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार और रोडवेज बस की भिड़ंत में पांच लोग जख्मी

विज्ञापन
मुरसान में दुर्घटना में क्षतिग्रस्त कार को मुख्य मार्ग से हटवाती पुलिस। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरसान/हाथरस।
विज्ञापन

मुरसान कस्बे में रेलवे स्टेशन के निकट बृहस्पतिवार की शाम को एक कार रोडवेज बस से टकरा गई। हादसे में कार सवार पांच लोग जख्मी हो गए। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां से दो युवकों को गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

अहमद व मोहम्मद यूसुफ निवासीगण अधोन अलीगढ़, नरसिंह निवासी कल्याणपुर अकराबाद, आदित्य व वीरेंद्र निवासीगण गुड़गांव कार में सवार होकर गोवर्धन गए थे। यह सभी बृहस्पतिवार की देर रात को परिक्रमा लगाकर लौट रहे थे। जैसे ही इनकी कार मुरसान कस्बे में रेलवे स्टेशन के पास पहुंची तो सामने से आ रही बस से टकरा गई, जिससे कार सवार पांचों लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए। इनको स्थानीय लोगों की मदद से 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां से अहमद व वीरेंद्र को गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें