एसपी ने बताया कि देव प्रकार मधुकर तथा इसके निर्देशन में कार्य कर रहे सेवादारों और समिति के सदस्यों की सत्संग के पंडाल के आसपास बैरिकेडिंग, प्रवेश द्वार, निकास द्वार, बैठने की व्यवस्था, पार्किंग व अन्य सुविधाओं की पूरी जिम्मेदारी थी । अभियुक्त देव प्रकाश एवं अन्य सेवादारों ने पुलिस प्रशासन को कार्यक्रम स्थल के अन्दर किसी भी तरह के हस्तक्षेप से रोका । वहां पर इनके सेवादार तरह-तरह की वेशभूषा में कमांडो के रुप में सारी व्यवस्थां देख रहे थे । वहां पर किसी भी व्यक्ति को वीडियोग्राफी अथवा फोटोग्राफी करन से रोका जाता था । व्यवस्था को सही तरीके से नहीं किया गया एवं प्रशासन की अनुमति पत्र की अनेक शर्तों का उल्लंघन करते हुये यातायात व्यवस्था आदि को प्रभावित किया।
बाबा की गाड़ी को भीड़ के बीच से निकाला गया
पूछताछ से यह भी स्पष्ट हुआ कि इनके द्वारा भीड़ को संभालने का कोई प्रयास नहीं किया गया। सभी मौके से फरार हो गये । छह सेवादारों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनके द्वारा अव्यवस्था की गयी, जिसके चलते यह घटना घटी और कई जानें चली गईं । पूछताछ में यह भी पता चला कि इनके और इनके सेवादारों द्वारा प्रवचनकर्ता की गाड़ी को भीड़ के बीच से निकाला गया, जबकि इनको इस तथ्य की जानकारी थी कि भीड़ से निकालने के समय चरणरज के लिये भगदड़ मचने से भयानक दुर्घटना हो सकती थी । गिरफ्तार सेवादार, आयोजकों को पुलिस कस्टडी रिमाण्ड में लेकर पूछताछ करेगी।
कार्यक्रमों को राजनीतिक पार्टी कर रहीं थी क्या फंडिंग
एसपी ने बताया कि अभियुक्त देवप्रकाश मधुकर से पूछताछ में यह भी पता चला है कि इनसे कुछ समय पूर्व कुछ राजनीतिक पार्टियों ने संपर्क किया था । फण्ड इकट्ठा करने के सम्बन्ध में गहराई से जांच की जा रही है कि कहीं इस तरह के कार्यक्रम तथा अन्य संसाधनों को किसी राजनीतिक पार्टी से पोषित तो नहीं है । अब तक की पूछताछ से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि कोई राजनीतिक दल अपने राजनीतिक व निजी स्वार्थ्य के लिये इनसे जुड़े है । अभियुक्त देव प्रकाश मधुकर से जुडे हुये सभी बैंक खाते, चल-अचल सम्पत्ति, मनी ट्रेल इत्यादि की जांच की जा रही है।
ये किए गिरफ्तार
1- देवप्रकाश मधुकर पुत्र राम सिंह निवासी सलेमपुर गादरी थाना अवागढ़ जनपद एटा हाल निवासी मौहल्ला दमदपुरा नई कालोनी थाना सिकन्द्राराऊ जनपद हाथरस । उम्र करीब 42 वर्ष ।
2- रामप्रकाश शाक्य पुत्र परमाईलाल शाक्य निवासी खांकेताल थाना बेवर जनपद मैनपुरी । उम्र 61 वर्ष
3- संजू यादव पुत्र साधू यादव निवासी गोपालपुर थाना सिकन्द्राराऊ जनपद हाथरस । उम्र 33 वर्ष