संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
बिसाना स्थित 200 वर्ष प्राचीन मां तारागढ़ मंदिर का 48 लाख रुपये की लागत से कायाकल्प होगा। सोमवार को विधायक वीरेंद्र सिंह राना ने निर्माण पट्टिका का अनावरण किया। विधायक ने बताया कि मंदिर को पर्यटन का केंद्र बनाया जाएगा। मौके पर पर उपस्थित सभी लोगों ने माता के जयकारे लगाए।
विधायक राना ने बताया कि माता का यह मंदिर सिद्धपीठ के नाम से विख्यात है। पूरे वर्ष में विभिन्न अवसरों पर यहां आयोजन होते हैं तथा मेला लगता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंदिरों के सौंदर्यीकरण के लिए मुक्त हस्त से धन उपलब्ध कराया है। मंदिर के लिए 44 लाख रुपये अवमुक्त किए जा चुके हैं।
मौके पर मंडल अध्यक्ष ओजवीर सिंह राना, चरन सिंह सिसोदिया, दीपक उपाध्याय, शिशुपाल सिंह पुण्ढ़ीर, ऋतुपरण सिंह राघव, राजेश पूर्व प्रधान, कोमल सिंह, बनी सिंह बघेल, रामवीर बघेल, पप्पू बघेल, देवेंद्र सिसौदिया, देवेंद्र राना, देवो ठाकुर, लीला भगत, कृष्णपाल सिंह भगत, प्रेमवीर सिंह राना, वीरेंद्र शर्मा, संजीव राना, उदयवीर सिंह राना पिंटू, कलुआ राना, भीकम सिंह चौहान, मनोज शर्मा, महावीर बाबा, भूपेंद्र राना, विजय चौधरी आदि थे।