फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : परिजन सोते रह गए, नकदी, जेवर व सामान ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली सदर इलाके के नगला टीका में एक घर को चोरों ने निशाना बनाया। परिवार के लोग सोते रह गए और चोर पूरे घर को साफ कर ले गए। सुबह जागने पर घर वालों को इस घटना की जानकारी हुई। पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।
शहर से सटे गांव नगला टीका निवासी रमेशचंद्र और उनका परिवार रविवार की रात को सोया हुआ था। सोमवार की सुबह रमेशचंद्र जागे जो घर का सामान अस्त-व्यस्त देखकर उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर के अंदर से नकदी, जेवर और घर का अन्य सामान वहां से गायब था। जानकारी होने पर मौके पर गांव के लोगों की भीड़ लग गई। डायल 112 पर सूचना देने के बाद इलाका पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों से घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें