फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: प्रेमी-प्रेमिका ने खाया जहर, युवक की हुई मौत, किशोरी की हालत गंभीर

Sat, 20 Jul 2024 11:00 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

प्रेमी युगल के बीच मोबाइल फोन पर बात हुई। इसके बाद किशोरी ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया और युवक को मैसेज कर दिया। इसके बाद युवक ने भी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।
विज्ञापन
विषाक्त पदार्थ - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में प्रेमी युगल ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। युवक की मौत हो गई और किशोरी की हालत गंभीर बनी हुई है। किशोरी ने मोबाइल पर युवक को मैसेज किया था कि उसने जहर खा लिया है, जिसके बाद युवक ने भी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था।

विज्ञापन


युवक दिल्ली में नौकरी करता है और 19 जुलाई को अपने गांव आया था। किशोरी भी इसी गांव की रहने वाली है। बताया जा रहा है कि युवक ने किशोरी से मिलने की कोशिश की लेकिन परिजनों की बंदिशों के चलते उसकी मुलाकात नहीं हो पाई। 20 जुलाई सुबह दोनों के बीच मोबाइल फोन पर बात हुई। इसके बाद किशोरी ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया और युवक को मैसेज कर दिया। 

इसके बाद युवक ने भी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। युवक के परिजन उसे लेकर निजी अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन युवक के शव को घर ले आए। सूचना पर सादाबाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सीओ हिमांशु माथुर का कहना है कि इस मामले में पुलिस को किसी ने कोई सूचना नहीं दी है। पुलिस मामले की जानकारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें