फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: लवगीत कौर ने संभाला सासनी एसडीएम का पदभार, औरेया से स्थानांतरण होकर आई हैं

Mon, 10 Jul 2023 06:11 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

नवागत सासनी उप जिलाधिकारी लवगीत कौर ने कहा कि पीड़ित के लिए हमारे दरवाजे सदैव खुले रहेंगे। शासन की योजनाओं तथा कार्यक्रमों को प्राथमिकता से क्रियान्वित कराना मुख्य उद्देश्य रहेगा। वर्तमान समय में प्रत्येक किसान की समस्या का हल निकाला जाएगा  एवं गौशालाओं का विशेष रूप से ध्यान दिया जाएगा। किसी भी तरह अत्याचार करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
नवागत एसडीएम सासनी लवगीत कौर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस जनपद अंतर्गत सासनी की नवागत उपजिलाधिकारी लवगीत कौर ने पदभार ग्रहण कर लिया। इसके साथ ही विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों से मुलाकात की। उपजिलाधिकारी लवगीत कौर का औरैया जनपद से स्थानांतरण सासनी के लिए हुआ है।

विज्ञापन


जिलाधिकारी अर्चना वर्मा ने लवगीत कौर को उप जिलाधिकारी सासनी नियुक्त किया है। इससे पहले वह उप जिलाधिकारी औरैया की बिधूना तहसील मे प्रथम पोस्टिंग बतौर 2018 में तैनात हुईं थी। उप जिलाधिकारी लवगीत कौर ने अपना चार्ज लिया। पदभार संभालने के उपरांत तहसीलदार कीर्ति चौधरी, नायब तहसीलदार लियाकत अली, स्टेनो महेश शर्मा व कानूनगो सत्य प्रकाश शर्मा एवं अन्य तहसील स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारियों ने मुलाकात कर उप जिलाधिकारी का स्वागत किया। 

उप जिलाधिकारी लवगीत कौर ने कहा कि पीड़ित के लिए हमारे दरवाजे सदैव खुले रहेंगे। शासन की योजनाओं तथा कार्यक्रमों को प्राथमिकता से क्रियान्वित कराना मुख्य उद्देश्य रहेगा। वर्तमान समय में प्रत्येक किसान की समस्या का हल निकाला जाएगा  एवं गौशालाओं का विशेष रूप से ध्यान दिया जाएगा। किसी भी तरह अत्याचार करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें