फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव जेहाद व मांस के नाम पर हो रहे दंगे

Sun, 04 Sep 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला, हाथ्ारस
विज्ञापन
जमाअत इस्लामी हिंद के शांति एवं मानवता अभियान में वक्ताओं ने रखे विचार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जमाअत इस्लामी हिंद के बैनर तले चामड़ गेट स्थित नई धर्मशाला में शांति एवं मानवता अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के बीके दिनेश भाई ने कहा कि सभी को मजहब व कौम की एकता की बात करनी चाहिए।

‘मेरा भारत व्यसन मुक्त भारत’ अभियान द्वारा भी मुस्लिम भाइयों के लिए कार्यक्रम आयोजित करने का प्रस्ताव रखा, जिसे मंचासीन वक्ताओं एवं उपस्थित जनसमूह द्वारा स्वीकार किया गया। अध्यक्षता कर रहे अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के तिब्बितया कॉलेज के डॉ. सफदर सुल्तान ने कहा कि आज तमाम मुल्कों में तरह तरह की समस्याओं के कारण दंगे हो रहे हैं।

खून खराबा हो रहा है। हमारा अहोभाग्य भारत में जन्म लेना है। यहां भी कई शातिर दिमाग के लोग लव जिहाद के नाम पर अथवा किसी जानवर विशेष का मांस खाने के नाम पर हिंदू और मुस्लिमों के बीच में खाई डालना चाहते हैं। अमन चैन पसंद लोगों को ऐसे खुराफातियों से सावधान रहना होगा तभी देश की अखंडता कायम रह सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


  हाथरस, मथुरा, कासगंज आदि के मंडल कार्यक्रम समन्वयक मेहंदी हसन हादी ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रेम चंद शर्मा बीके गजेंद्र, बीके सत्यगोपाल, इरशाद खां, फारूख सहित काफी लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें