फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव : किसके सिर बंधेगा ताज, फैसला होगा आज

Thu, 23 May 2019 12:05 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन
मतगणना स्थल पर ईटीपीवीएस मतों की गणना के लिए लगे कंप्यूटर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हाथरस। इंतजार की घड़ियां समाप्त हो रही हैं। इस संसदीय सीट पर किस प्रत्याशी को जीत हासिल होगी और देश में अगली सरकार किसकी होगी, यह तस्वीर गुरुवार को साफ हो जाएगी। पूरे देश की तरह हाथरस के लोगों की नजर भी चुनाव नतीजों पर टिकी हैं। उम्मीदवारों और उनके समर्थकों को इस बात की बैचेनी है कि आखिर ईवीएम से निकलने वाला नतीजा किसके पक्ष  में जाएगा। इनका पिछले कई दिनों से एक-एक पल मुश्किल से कट रहा है। उनकी लंबे समय की मेहनत का परिणाम आज स्पष्ट हो जाएगा।
विज्ञापन


हाथरस लोकसभा क्षेत्र में आठ उम्मीदवार हैं। इसमें भाजपा, गठबंधन और कांग्रेस सहित आठ दलीय और निर्दलीय प्रत्याशी शामिल हैं। मुख्य मुकाबला भाजपा के राजवीर सिंह दिलेर आैर गठबंधन प्रत्याशी रामजीलाल सुमन के बीच होने के आसार हैं। इस संसदीय क्षेत्र में हाथरस, सिकंदराराऊ, सादाबाद, छर्रा और इगलास विधानसभा क्षेत्र हैं। गुरुवार को पूरे देश के साथ-साथ इस संसदीय सीट पर भी रिजल्ट सामने आ जाएगा। यहां कई प्रत्याशी लंबे समय से तैयारी कर रहे थे तो कई प्रत्याशियों को उनकी पार्टी ने ऐन वक्त पर चुनाव मैदान में उतारा था।

इस चुनाव में दलबदल भी हुआ। कई नेता दूसरे दलों में भी शामिल हुए। जीतने के लिए प्रत्याशियों ने हर फॉर्मूला अपनाया। अब गुरुवार को यह बात सामने आएगी कि किस प्रत्याशी का कौन सा फॉर्मूला उसे जीत दिलाने में कारगर रहा। हर किसी को अब चुनाव परिणाम का इंतजार है। मुकाबले में शामिल सभी प्रत्याशी और उनके समर्थक अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं।वैसे इस संसदीय सीट पर एक प्रत्याशी के सिर जीत का सेहरा बंधेगा और सात प्रत्याशी हारेंगे। वैसे हाथरस भाजपा की विनिंग सीट रही है और लंबे समय से इस सीट पर भाजपा जीतती आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें