फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर जाने वाले मार्ग पर जलभराव को लेकर प्रदर्शन करते लोग।

Thu, 23 Feb 2017 11:39 PM IST
अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन
मंदिर जाने वाले मार्ग पर जलभराव को लेकर प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महाशिवरात्रि पर्व पर सैकड़ाें साल प्राचीन बाबुलनाथ महादेव मंदिर के लिए जाने वाले मार्ग पर गंदगी और जलभराव की समस्या को लेकर स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


लोगों का कहना था कि शिवरात्रि पर्व हिंदुओं का पर्व है, फिर भी त्योहार से पूर्व भक्तों के आने-जाने के लिए यहां कोई व्यवस्था नहीं की गई। शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं करता। आज तक न तो किसी राजनीतिक दल के नेता, जनप्रतिनिधि और न ही जिला प्रशासन से इस गंभीर समस्या की तरफ ध्यान ही नहीं दिया है।

शिवरात्रि पर भक्तों को गंदगी के बीच ही होकर गुजरना पड़ेगा। चेयरमैन डौली माहौर ने कहा कि नगला भूरा रोड नगर पालिका क्षेत्र में नहीं आता, इसलिए यहां नगर पालिका कोई काम नहीं करा सकती है। प्रदर्शन करने वालों में गुड़िया, अंगूरी, किरन देवी, चंद्रवती, ओमवती, मुन्नी, चंद्रपाल, नंदराम, लायक राम, अमर सिंह, प्रभु दयाल, रामेश्वर, रामखिलाड़ी, तुलाराम, राजू, रामपाल, हरिओम, चंद्रभान, मंजू, राजेश, ममता आदि थे। 
विज्ञापन


करोड़ों हुए खर्च, फिर भी जलभराव बरकरार
शहर के कई क्षेत्र बिन बारिश जलभराव की समस्या झेल रहे हैं। यह समस्या कई दशक से बनी हुई है, लेकिन नगर पालिका प्रशासन की उदासीनता के चलते लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। करोड़ों रुपये खर्च कर ओढ़पुरा तिराहे से मुरसान गेट गंदा कुआं (सीवरेज पंप) तक सीवर लाइन डाली गई थी, फिर भी मुरसान गेट क्षेत्र के लोगों को जलभराव की समस्या से निजात नहीं मिल पा रही है।
शिवरात्रि जैसे बड़े त्योहार पर मुरसान गेट के गंगाधर गली, विजयनगर सहित आसपास के क्षेत्रों में जलभराव होने से लोगों में रोष उत्पन्न हो गया। शुक्रवार को लोगों को गंदे पानी के बीच से ही मंदिरों के लिए जाना पडे़गा। त्योहार पर जलभराव होने से लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर है। 

त्योहार के ऊपर गंदा पानी गली में भर गया है। अब सभी को गंदे पानी में ही होकर मंदिर जाना पड़ेगा। शिकायत करने के बाद भी कोई यहां देखने नहीं आया। 
- मोनू, गंगाधर गली 

त्योहार पर गंदा पानी दुकान के सामने भर गया। ऐसा नहीं है पहली बार भरा हो। यहां आए दिन गंदा पानी बिना बारिश के ही भर जाता है।  
- अनिल, विजयनगर 

ओढ़पुरा तिराहे से मुरसान गेट सीवरेज पंप तक नई सीवर लाइन डाली गई है। आसपास की गलियों में पुराने मेनहॉल बने हुए हैं, जो कूड़ा-करकट से रुक जाते हैं, उसके कारण जलभराव हो जाता है। जब भी शिकायत मिलती है, चोक मेन हॉल खुलवा दिए जाते हैं। त्योहार पर किसी को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। 
विज्ञापन

- डौली माहौर, चेयरमैन हाथरस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें