फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras Road Accident: श्रद्धालुओं से भरा लोडर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराया, 20 घायल

Wed, 02 Apr 2025 10:51 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

कुछ लोग अपने रिश्तेदारों के साथ लोडर वाहन में बैठकर गंगा स्नान करने कासगंज जिले के सोरों गंगाघाट जा रहे थे। 1 अप्रैल की रात करीब एक बजे नगला भुस तिराहे के निकट लोडर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में 20 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गंगा स्नान के लिए आगरा के टेढ़ी बगिया से सोरों जा रहे श्रद्धालुओं से भरा लोडर कोतवाली चंदपा क्षेत्र के नगला भुस तिराहे के निकट 1 अप्रैल की रात अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। हादसे में 20 लोग घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया।

विज्ञापन

 
आगरा के गढ़ी जीवनराम टेढ़ी बगिया से कुछ लोग अपने रिश्तेदारों के साथ लोडर वाहन में बैठकर गंगा स्नान करने कासगंज जिले के सोरों गंगाघाट जा रहे थे। 1 अप्रैल की रात करीब एक बजे नगला भुस तिराहे के निकट लोडर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में 20 लोग घायल हो गए। घायलों में बच्चे व महिलाएं भी शामिल हैं। 

मौके पर काफी भीड़ एकत्रित हो गई। पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। यहां चिकित्सक उनके उपचार में जुट गए। हालत में सुधार होने पर चिकित्सक ने घायलों को घर भेज दिया। 
विज्ञापन


यह हुए घायल
घायलों में तरुण सिंह (40) निवासी सादाबाद, पूनम सिंह (40) निवासी जारऊ थाना मुरसान, रीना (40) निवासी केके नगर आगरा, मोनू (28) निवासी टेढ़ी बगिया आगरा, हनी (8) निवासी टेढ़ी बगिया, गौरी (14) निवासी केके नगर आगरा, रोहित निवासी केके नगर, लक्ष्य (3) निवासी टेढ़ी बगिया, मोहित (6) निवासी ताराचंद, अंकुश निवासी केके नगर, अंकुश निवासी केके नगर, चंद्रभान (9) निवासी गांव शेर खान थाना आंवलखेड़ा, गौतम (12) निवासी केके नगर, निशा (6) निवासी टेढ़ी बगिया, अमर सिंह, ऋषभ (7), पिंकी (40), जाह्नवी (5) निवासीगण गांव शेर खान थाना आंवल खेड़ा जिला आगरा शामिल हैं।

हादसा होते ही दौड़े दुकानदार
नगला भुस तिराहा के निकट लोडर के पेड़ से टकराने की आवाज सुनते ही आसपास के दुकानदार घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। उन्होंने मौके पर राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। मौके पर चीख-पुकार मची हुई थी। पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को लोडर से निकाला। जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में एक साथ इतनी बड़ी संख्या में घायलों के पहुंचने से खलबली मच गई। चिकित्सक व स्टाफ तत्काल मरीजों को उपचार देने में जुट गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें