फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: लोडर चालक की अचानक बिगड़ी तबीयत, छाती में उठा तेज दर्द, बीच रास्ते में हुई मौत

Sun, 26 Apr 2026 10:07 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

लोडर चालक की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उसके सीने में तेज दर्द उठा। उन्होंने गाड़ी को साइड में रोक कर फोन पर सेल्स अफसर को हार्टअटैक आने की बात बताई। लोडर को इंद्राणी गार्डन के पास पेड़ के नीचे खड़ाकर वह जमीन पर लेट गए।
विज्ञापन
मृतक लोडर चालक संजय - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिकंदराबाद से कीटनाशक लादकर आगरा जा रहे लोडर चालक संजय की 26 अप्रैल की दोपहर अचानक तबीयत बिगड़ गई। उसने कंपनी के अधिकारी को फोन कर कहा कि सीने में तेज दर्द होने के कारण वह सासनी में इंद्राणी गार्डन के पास रुक गया है। कंपनी के अधिकारी जब तक उसके पास पहुंचे, तब तक वह बेहोश हो चुका था। पुलिस ने चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार संजय (45) निवासी सिकंदराबाद, बुलंदशहर रोलेक्स न्यू बायोटेक कंपनी में ड्राइविंग कर परिवार का भरण पोषण कर रहे थे। 26 अप्रैल को वह कंपनी के लोडर में दवाएं लेकर आगरा जा रहे थे, जैसे ही सासनी के इंद्राणी गार्डन के निकट पहुंचे तो उनके सीने में अचानक तेज दर्द होने लगा। 

उन्होंने गाड़ी को साइड में रोक कर फोन पर सेल्स अफसर विजेंद्र सिंह को हार्टअटैक आने की बात बताई। लोडर को इंद्राणी गार्डन के पास पेड़ के नीचे खड़ाकर वह जमीन पर लेट गए। विजेंद्र सिंह कैलोरी चौराहे पर ही थे, इसलिए इंद्राणी गार्डन की ओर चल पड़े। इससे पहले कि वह इंद्राणी गार्डन पहुंच पाते, संजय बेहोश हो चुका था।
विज्ञापन


सूचना पर प्रभारी निरीक्षक विपिन चौधरी एवं कस्बा इंचार्ज दीपक शुक्ला मौके पर पहुंच गए और चालक को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। जहां पर डॉ. अनंत ने उसको मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर मृतक के परिवार के लोग कोतवाली आ गए। डॉ. अनंत का कहना है कि युवक का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, ताकि मौत का कारण स्पष्ट हो सके। प्रथम दृष्टया हार्ट अटैक से मौत होना प्रतीत हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें