फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Earthquake In Hathras: भूकंप के झटकों से दहशत में आए लोग, लोग अपने घरों से निकले बाहर

Tue, 03 Oct 2023 10:27 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

सिकंदराराऊ, सादाबाद क्षेत्र सहित कई अन्य क्षेत्रों में भी लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए। सिकंदराराऊ के मोहल्लों में लोग सड़कों पर निकल आए। जीटी रोड पर झटके तेज होना बताया गया। यह झटके करीब 2.50 बजे महसूस किए गए।
विज्ञापन
सिकंदराराऊ में भूकम्प के झटकों के दोरान छत पर पंखा हिलता नजर आया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के कई जिलों के साथ हाथरस जिले की तहसील सिकंदराराऊ व अन्य इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस कारण लोग अपने घरों से भी निकल आए। आपदा विभाग के अनुसार के कुछ स्थानों पर भूकंप के झटके महसूस जरूर हुए हैं, लेकिन इतने झटके तेज नहीं थे, उनकी तीव्रता को मापा जा सके। भूकंप आने को लेकर चर्चाएं जोरों पर रहीं। 

विज्ञापन


पश्चिमी यूपी के जिलों में मंगलवार की दोपहर को भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेपाल में भूकंप की तीव्रता 6.2 बताई गई। सिकंदराराऊ, सादाबाद क्षेत्र सहित कई अन्य क्षेत्रों में भी लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए। सिकंदराराऊ के मोहल्लों में लोग सड़कों पर निकल आए। 

जीटी रोड पर झटके तेज होना बताया गया। यह झटके करीब 2.50 बजे महसूस किए गए। जिला आपदा समन्वयक लेखराज ने बताया कि जिले के कुछ हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस होने की जानकारी मिली है, लेकिन भूकंप के झटके इतने तीव्र नहीं थे, कि उनकी तीव्रता को मापा जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें